Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना की ताजा जानकारी : संक्रमितों की संख्या पहुंची 81;...

उत्तराखंड में कोरोना की ताजा जानकारी : संक्रमितों की संख्या पहुंची 81; पहले जमाती अब प्रवासी बने मुसीबत

कोरोना संक्रमित महिला के बेटे में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक कुछ दिन पहले अपनी मां के साथ गुरुग्राम से देहरादून पहुंचा था। इससे पहले गुरुवार को दस साल की एक बच्ची समेत छह और कोरोना पॉजिटिव मिले थे। देहरादून और ऊधमसिंहनगर जिले में सामने आए ये सभी प्रवासी हैं। यह लोग दिल्ली और मुंबई से देहरादून लौटे थे। पिछले सात दिन में अन्य राज्यों से उत्तराखंड आए 16 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 81 पहुंच गई है, इनमें से 51 स्वस्थ हो चुके हैं। उत्तराखंड के लिए पहले जमाती मुसीबत बन आये तो अब लौट रहे प्रवासी कोरोना भी साथ ले कर आ रहे हैं।

देहरादून। उत्तराखंड में प्रवासियों की आमद बढ़ने के साथ ही कोरोना का ग्राफ भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित महिला के बेटे में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक कुछ दिन पहले अपनी मां के साथ गुरुग्राम से देहरादून पहुंचा था। इससे पहले गुरुवार को दस साल की एक बच्ची समेत छह और कोरोना पॉजिटिव मिले थे। देहरादून और ऊधमसिंहनगर जिले में सामने आए ये सभी प्रवासी हैं। यह लोग दिल्ली और मुंबई से देहरादून लौटे थे। पिछले सात दिन में अन्य राज्यों से उत्तराखंड आए 16 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 81 पहुंच गई है, इनमें से 51 स्वस्थ हो चुके हैं। उत्तराखंड के लिए पहले जमाती मुसीबत बन आये तो अब लौट रहे प्रवासी कोरोना भी साथ ले कर आ रहे हैं।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने बताया कि गुरुवार को 366 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 360 की रिपोर्ट नेगेटिव और छह केस पॉजिटिव हैं। इनमें देहरादून में मसूरी निवासी 36 वर्षीय महिला बच्चों के साथ रिश्तेदारी में दिल्ली गई हुई थी। इसी तरह, खटीक मोहल्ला सीमेंट रोड निवासी 45 वर्षीय मीट विक्रेता 20 मार्च को किसी कार्य से दिल्ली गया था। लॉकडाउन होने के चलते वह वहीं रिश्तेदारी में रुक गए। 12 मई को वह टैक्सी से देहरादून पहुंचे थे। दूसरी तरफ सुंदरवाला निवासी 36 वर्षीय युवक जो कि मुंबई में नौकरी करता है।

वह भी 12 तारीख को ही देहरादून पहुंचा था। उसी दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आशारोड़ी चेक पोस्ट पर तीनों के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे थे। तीनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर गुरुवार को मसूरी निवासी महिला, बच्चों सहित परिवार के तीन सदस्य, डीएल रोड निवासी मीट विक्रेता और उनकी पत्नी व दो बच्चों और सुंदरवाला, रायपुर निवासी युवक और उनके माता-पिता को राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दिल्ली व मुम्बई आइसीडीएस को भी सूचना भेज दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments