गैरसैंण। चमोली जिले के भराड़ीसैंण स्थित उत्तराखंड विधानसभा भवन में मंगलवार को दो दिवसीय विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई। सत्र के पहले दिन सदन में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सदस्यों ने दोनों नेताओं को याद कर उनके योगदान को नमन किया।
सत्र के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होनी है। सरकार की ओर से सदन में सात हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य विधायी कार्य भी प्रस्तावित हैं।
सत्र से पहले कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन
विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठकर धरने पर रहे और प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
विपक्ष ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, महंगाई और अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। ऐसे में दो दिवसीय सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है।

.jpeg)
.jpeg)

