Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनगोली मारकर लूटे 16 लाख रुपए, मैनेजर और कर्मचारी घायल

गोली मारकर लूटे 16 लाख रुपए, मैनेजर और कर्मचारी घायल

हरिद्वार। कनखल में रविवार देर रात शराब कारोबारी के मैनेजर और कर्मचारी पर गोली मारकर बदमाशों ने 16 लाख रुपये की नगदी लूट ली। घायल मैनेजर और कर्मचारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तक पुलिस बुलेट सवार बदमाशों की तलाश में जुटी थी।

पुलिस के मुताबिक द लीकर शॉप के शराब व्यवसाय सागर जयसवाल के हरिद्वार शहर में तीन ठेके है। जिसमें गयापाल बतौर मैनेजर काम करते थे। रविवार की रात को ठेके बंद होने के बाद मैनेजर गयापाल,  कर्मचारी  संजय और अनंतराम जयसवाल कलेक्शन लेकर कनखल के शक्तिनगर स्थित दफ्तर पर आ रहे थे।

पीछे से बुलेट पर आए दो बदमाशों ने गोलियां चला दी। तीन राउंड फायरिंग में कर्मचारी संजय और मैनेजर गयापाल घायल हो गए।

बदमाश कार में रखे रुपयों से भरे बैग लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी डॉ. पूर्णिमा गर्ग समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

शुरुआती जांच में पता चला है कि एक युवक पहले ही कलेक्शन लेकर आने वालों का इंतजार कर रहा था। दोनों आरोपित सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को दिखाई दे रहे है। घायल मैनेजर के कमर के पास और कर्मचारी संजय के सिर पर गोलियों के छर्रें लगे है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments