Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधगोवंश के अवैध कारोबार पर सख्त हुई पुलिस,डीजीपी ने दिए आदेश।

गोवंश के अवैध कारोबार पर सख्त हुई पुलिस,डीजीपी ने दिए आदेश।

देहरादून राज्य पुलिस गोवध के अवैध धंधे पर और सख्ती से अब नकेल कसेगी।डीजीपी अशोक कुमार ने मातहतों के साथ वीसी करते हुए स्पष्ट दिशा निर्देश दिये है।
1. दोनों परिक्षेत्रों में गौवंश संरक्षण स्क्वाड में गठित टीमों द्वारा प्रत्येक जनपद के वैध एवं अवैध वध-स्थानों की सूची तैयार कर अवैध संचालित हो रहे वध-स्थानों एवं अवैध गौवंश परिवहन करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।2. यह सुनिश्चित करें की यह स्क्वाड सक्रिय हो। इसे और प्रभावी बनाया जाए।3. स्क्वाड में अनुभवी, समझदार एवं दक्ष कर्मियों को ही नियुक्त किया जाए।4. स्क्वाड के पर्यवेक्षण हेतु दोनों परिक्षेत्र प्रभारियों को स्क्वाड के कार्यों की मासिक समीक्षा करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
*उल्लेखनीय है कि दिनांक 21 अक्टूबर 2017 को प्रदेश के दोनों परिक्षेत्रों में गौवंश संरक्षण स्क्वाड का गठन किया गया है। गौवंश संरक्षण स्क्वाड द्वारा अब तक कुमायूं परिक्षेत्र में कुल 88 पंजीकृत अभियोगों में 176 अभियुक्तों को एवं गढ़वाल परिक्षेत्र में कुल 83 पंजीकृत अभियोगों में 101 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments