Saturday, April 25, 2026
Homeदेहरादूनग्रामीण गैस उपभोक्ताओं को राहत: अब 25 दिन बाद ही कर सकेंगे...

ग्रामीण गैस उपभोक्ताओं को राहत: अब 25 दिन बाद ही कर सकेंगे LPG बुकिंग

देहरादून: ग्रामीण क्षेत्रों के गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए 45 दिन का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत ग्रामीण उपभोक्ता भी शहरी उपभोक्ताओं की तरह 25 दिन बाद ही LPG बुकिंग कर सकेंगे। हालांकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए 45 दिन का नियम पहले की तरह लागू रहेगा।

दरअसल, एलपीजी सिलेंडर वितरण में आ रही दिक्कतों को देखते हुए पहले शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद बुकिंग का नियम सख्ती से लागू किया गया था। इस फैसले से ग्रामीण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए गैस कंपनियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।

पूर्ति विभाग के अनुसार, जिले में गैस आपूर्ति लगातार जारी है। मंगलवार को ही 10,500 से अधिक उपभोक्ताओं को घर-घर जाकर सिलेंडर वितरित किए गए। इसके बावजूद कुछ हद तक बैकलॉग अभी भी बना हुआ है।

अधिकारियों का कहना है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और रोजाना बड़े स्तर पर वितरण किया जा रहा है। वहीं, 45 दिन की लिमिट हटने के बाद अब गैस बुकिंग का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए पूर्ति विभाग ने तीनों गैस कंपनियों को आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

प्रशासन का दावा है कि नई व्यवस्था से ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और जल्द ही वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments