Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधघर का ताला तोड़ चोरों ने पहले किया भोजन फिर नकदी सहित...

घर का ताला तोड़ चोरों ने पहले किया भोजन फिर नकदी सहित करीब डेढ़ लाख के जेवर लेके फरार

देहरादून। थाना सेलाकुई अंतर्गत बडोवाला ग्राम प्रधान के घर का चोरों ने ताला तोड़कर पहले भोजन खाया और फिर नकदी व जेवर लेकर फरार हो गए। घर में चोरों के होने का पता मकान मालकिन को लग गया था। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से दबोचने की कोशिश, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस ने चोरों की धरपकड़ को हाथ-पांव मारे। लेकिन, कामयाबी नहीं मिली।

बडोवाला के ग्राम प्रधान सुमित वर्मा का भाऊवाला में मेडिकल स्टोर है। वह किसी काम से देहरादून गए थे, पत्नी मेडिकल स्टोर पर थी। घर पर ताला लगा हुआ था। दिन में बंद घर में हलचल होने पर पड़ोसी ने सूचना ग्राम प्रधान को दी। सूचना पर ग्राम प्रधान की पत्नी घर पहुंची।

चोरों को दबोचने के लिए पड़ोसियों को भी एकत्र कर लिया। जैसे ही घर का मेन गेट खोला। घर के अंदर से दो व्यक्ति तेजी से बाहर की ओर भागे। उन्हें रोकने की कोशिश की तो चोरों ने गोली मारने की धमकी दी। इससे सभी डर गए।

चोर घर के पीछे वाली बाउंड्रीवाल को फांदकर खेतों की ओर भागे। लोगों ने उन पर पत्थर भी फेंके। कुछ दूरी पर खड़ी बाइक पर बैठकर चोर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने चोरों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना में डेढ़ लाख के जेवर चोरी होने की बात कही है। बताया कि चोरों ने घर में रखा खाना भी खाया। थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा चोरों का सुराग लगाने को सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों का हुलिया भी तैयार करवाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments