Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डघर में घुसकर वृद्धा की हत्‍या का आरोपित गिरफ्तार, SSP दिलीप सिंह...

घर में घुसकर वृद्धा की हत्‍या का आरोपित गिरफ्तार, SSP दिलीप सिंह कुंवर ने किया खुलासा

देहरादून: देहरादून पुलिस ने भंडारी बाग क्षेत्र में घर में घुसकर वृद्धा की गला काटकर हत्या करने के मामले का खुलासा कर दिया है। शनिवार को पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया।

पुलिस ने बुजुर्ग महिला कमलेश धवन की हत्या करने वाले आरोपित महेंद्र सिंह मेहता को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर और एसपी सिटी सरिता डोभाल ने मामले की जानकारी दी।

डीजीपी ने दिया था एक सप्ताह में पर्दाफाश करने का अल्‍टीमेटम
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर को एक सप्ताह के अंदर घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि इस अवधि में घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ तो संबंधित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करें।

बतादें कि भंडारीबाग स्थित घर में अकेली रह रही 75 वर्षीय कमलेश धवन की शुक्रवार रात को अज्ञात ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने भंडारी बाग के चारों तरफ के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली थी। पांच टीमें केवल सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी हुई थीं।

हत्या के बाद कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला था, जिस कारण प्रथम दृष्ट्या पुलिस हत्या का कारण लूट मान रही थी, लेकिन घर से सामान गायब होने संबंधी भी कोई साक्ष्य पुलिस के हाथ नहीं लग पाया था। पुलिस की मानें तो कुछ दस्तावेज गायब होने की बात सामने आ रही है, जिसकी जांच भी चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments