Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधचकराता के बायला में चालक की लापरवाही से हुआ सड़क हादसा, 13...

चकराता के बायला में चालक की लापरवाही से हुआ सड़क हादसा, 13 लोग की हुई थी दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के चकराता ब्लाक के भरम खत से जुड़े बायला गांव के पास हुए सड़क हादसे के असल कारणों का पता लगाने परिवहन विभाग की तकनीकि टीम सोमवार को घटनास्थल पर पहुंची। तकनीकी टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट में हादसे का प्रमुख कारण चालक की लापरवाही बताया। प्रभारी एआरटीओ प्रवर्तन एसके निरंजन ने कहा कि घटना की जांच में चालक की घोर लापरवाही सामने आई है। वहीं, बायला पहुंचे राज्य एसटी आयोग के अध्यक्ष मूरतराम शर्मा ने शोकाकुल स्वजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा शोक जताया।

बीते रविवार को जौनसार के बायला गांव से विकासनगर जा रही बोलेरो कैंपर यूटिलिटी पीएमजीएसवाई के बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से करीब दो सौ मीटर आगे चलकर अनियंत्रित होकर खाई में पलटने से 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में मरने वाले 11 लोग बायला गांव के हैं। जबकि अन्य मलेथा-क्वानू व हिमाचल के खडकांव-सिरमौर निवासी हैं। इसके अलावा वाहन सवार बायला निवासी छह वर्षीय रितिक व पिंगुवा निवासी गजेंद्र सिंह तोमर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार देहरादून अस्पताल में चल रहा है।

तकनीकी जांच में सड़क हादसे की मुख्य वजह चालक की घोर लापरवाही होना पाया गया। एसके निरंजन ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन बायला निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र भाव सिंह के नाम पर पंजीकृत है, जिसके इंश्योरेंस की वैधता दिसबंर-2021 तक है। पांच सीटर वाहन 1675 किग्रा भार में पास है। सवारियों के लिहाज से वाहन में मानक से तीन गुना अधिक लोग सवार थे। घटना के संबंध में विस्तृत जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments