Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचटक धूप से हुई दिन की शुरुआत, पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि का...

चटक धूप से हुई दिन की शुरुआत, पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में आज राजधानी दून समेत प्रदेशभर में दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। वहीं, मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में आज ओलावृष्टि की आशंका जताई है। साथ ही कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली चमकेगी। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं बारिश और तेज गर्जना होने की आशंका है। जबकि मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गर्जना हो सकती है। मौसम विभाग ने उक्त आशंकाओं को देखते हुए लोगों से सुरक्षा बरतने की अपील की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments