Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 17, थोड़ी देर में...

चमोली हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 17, थोड़ी देर में रवाना होंगे CM धामी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। अलकनंदा नदी तट पर नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर करंट फैलने से 17 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इसकी चपेट में आकर कई झुलस गए हैं। घायल हुए लोगों में चमोली के दरोगा भी शामिल हैं। फिलहाल घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

चमोली हादसे पर राज्यपाल ने जताया दुख
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने चमोली जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त स्वजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी थोड़ी देर में चमोली हो सकते हैं रवाना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी थोड़ी देर में चमोली हो सकते हैं रवाना। कार्यक्रम हुआ जारी। वर्षा रुकने का किया जा रहा है इंतज़ार

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments