Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचादर गैंग का सरगना एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

चादर गैंग का सरगना एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

चादर गैंग का सरगना एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

देहरादून। पांच साल से हरिद्वार जनपद से फरार एक लाख का ईनामी राजूदास निवासी चंपारन बिहार गिरफ्तार किया है। एसटीएफ एसएसपी आसुष अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 2018 में रानीपुर मोड हरिद्वार के पास इस गिरोह ने प्राइम एप्पल शोरूम से लाखों के मोबाइल, लैपटॉप, आईपैड चोरी की घटना को अंजाम दिया था। यह गैंग घोड़ासन गैंग और चादर गैंग के नाम से जाना जाता है। महाराष्ट्र के शिरडी से सरगना राजू दास को गिरफ्तार किया है। जो शिरडी जिले में इस घटना को दोबारा से अंजाम देने की फिराक में थे। यह गैंग विभिन्न शहरों में अपना गिरोह में जाते हैं और ब्रांडेड मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की कंपनी के शोरूम की रेकी करते हैं। उसके बाद शोरूम के बाहर चादर लगाकर गिरोह के सदस्य खड़े होते हैं और चादर की आड़ में शोरूम का शटर उठाकर वहां पर चोरी कर ली जाती है। इस दौरान डीएसपी जवाहरलाल, सीओ नरेंद्र पंत इंस्पेक्टर अबुल कलाम, विपिन बहुगुणा मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments