Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रा के दौरान हुए हादसों से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, दोबारा होगी...

चारधाम यात्रा के दौरान हुए हादसों से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, दोबारा होगी मॉकड्रिल

चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी है। अस्पतालों में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के इलाज को लेकर उचित व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान दो दिन से लगातार घटनाएं हो गई हैं।

यमुनोत्री जाते समय एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के पंखे से एक अधिकारी की मौत हो गई। ऐसे में अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। किसी तरह की घटना और मुश्किल हालात से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है।

इसके अलावा पिछले दिनों आपदा से निपटने के लिए जिला अस्पताल में मॉकड्रिल करवाई गई थी। लेकिन मॉकड्रिल में कुछ कमियां पाई गईं। इसके बाद शासन की ओर से नई गाइडलाइन बनाई जा रही है। नई गाइडलाइन के आधार पर दोबारा मॉकड्रिल करवाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments