Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम रूट पर आज ओलावृष्टि व तेज हवाओं का यलो अलर्ट

चारधाम रूट पर आज ओलावृष्टि व तेज हवाओं का यलो अलर्ट

देहरादून : उत्तराखंड में सोमवार शाम से मौसम में आए बदलाव से गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं मंगलवार को चारधाम यात्रा रूट सहित पांच जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून हल्‍के बादल तो ऋषिकेश में मूसलाधार बारिश

मंगलवार को राज्‍य के अधिकतर इलाकों में सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई। देहरादून में मौसम कुछ ऐसा ही रहा। सुबह चल रही ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। दून में हल्‍के बादल छाए रहे, हालांक‍ि बाद में धूप खिल आई। वहीं कोटद्वार में बादल छाए रहे और ऋषिकेश में मूसलाधार बारिश हुई।

प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में मंगलवार को आकाशीय बिजली चमकने, तेज गर्जन, ओलावृष्टि,तीव्र बौछारें पडऩे के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसको लेकर राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है।

गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। आकाशीय बिजली चमकने के साथ 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के अन्य पर्वतीय जनपदों में भी ओलावृष्टि के साथ तीव्र बौछारें व तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य के मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments