Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम रूट पर बदरीनाथ-गंगोत्री हाईवे बारिश के बाद भूस्खलन से बंद, जगह-जगह...

चारधाम रूट पर बदरीनाथ-गंगोत्री हाईवे बारिश के बाद भूस्खलन से बंद, जगह-जगह फंसे यात्री; ट्रैफिक डायवर्ट

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बंद हो गईं हैं। चारधाम यात्रा रूट पर बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री हाईवे बंद होने से तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे और सड़कों के बंद होने से दोनों ओर गाड़ियों की लाइनें लग गईं।

प्रशासन द्वारा बंद सड़कों को खोलने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश बाधा बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर कोड़ियाला शिवपुरी और तीन पानी के पास मलबा गिरने से मार्ग बाधित हो गया था।

मार्ग बाधित होने से विभिन्न स्थानों पर यात्री फंसे हैं। चारधाम यात्रियों को ऋषिकेश में ही रोक दिया गया था। गंगोत्री हाईवे भी मलबा गिरने से बाधित हो रहा है। नेशनल हाईवे के कर्मचारी मलबा हटाने में जुट गए हैं लेकिन लगातार मलबा गिरने से दिक्कत आ रही है। उधर, बदरीनाथ हाईवे पर लगभग 3 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई है।

शिवपुरी के पास से मार्ग खोल दिया गया है, जबकि तीन पानी के पास मलबा हटाया जा रहा है। एनएच के सहायक अभियंता एसके द्विवेदी के मुताबिक लगातार मलबा गिरने से मार्क फिर बाधित हो सकता है इसलिए वाहनों को विभिन्न स्थानों पर रोककर आगे भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments