Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचिपको आंदोलन के प्रणेता की याद में दिल्ली विस में स्मृति गैलरी,...

चिपको आंदोलन के प्रणेता की याद में दिल्ली विस में स्मृति गैलरी, 14 को सीएम केजरीवाल करेंगे उद्घाटन

देहरादून। विश्व प्रसिद्ध चिपको आंदोलन के प्रणेता पद्मविभूषण सुंदरलाल बहुगुणा की याद में दिल्ली विधानसभा में ‘स्मृति गैलरी’ बनाई गई है। 14 जुलाई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसका उद्घाटन करेंगे। इस गैलरी में देश की धरोहर सुंदरलाल बहुगुणा की यादों को संजोया जाएगा।

स्मृति गैलरी की जानकारी दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल की ओर से सुंदरलाल बहुगुणा के पुत्र राजीव नयन बहुगुणा को भेजे गए पत्र में दी गई है। गैलरी के उद्घाटन के अवसर पर सुंदरलाल बहुगुणा के स्वजन भी आमंत्रित किए गए हैं। नौ जनवरी 1927 को टिहरी जिले में जन्मे सुंदरलाल बहुगुणा का देहांत कोरोना से संक्रमित होने के बाद बीती 21 मई को उपचार के दौरान ऋषिकेश एम्स में हो गया था। चिपको आंदोलन की धमक को वैश्विक मंच पर लाने में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने टिहरी बांध के विरोध में लंबा आंदोलन किया था। इसके अलावा भी वह समाज में व्याप्त तमाम कुरीतियों के खिलाफ ताउम्र लड़ते रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments