Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचुनाव से ठीक पहले सरकार ने तीन को सौंपे दायित्व, जानिए कौन-कौन...

चुनाव से ठीक पहले सरकार ने तीन को सौंपे दायित्व, जानिए कौन-कौन है शामिल

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अगले विधानसभा चुनाव से पहले तीन दायित्वधारी नियुक्त किए हैं। अनुसूचित जाति आयोग में तीन सदस्यों के रूप में मोहन प्रसाद महर, श्यामल कुमार और राजेंद्र प्रसाद टम्टा नामित किए गए हैं। धामी सरकार के इस कदम को भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से जोड़कर देखा जा रहा है।

सचिव अमित नेगी ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया कि नामित व्यक्तियों को उनके कर्तव्य, दायित्व, अधिकारों और सेवा अवधि के बारे में संबंधित प्रशासकीय विभाग समाज कल्याण की ओर से अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के पास थी। आर्य कुछ समय पूर्व भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में वापसी कर चुके हैं।

समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास ही है। अनुसूचित जाति आयोग में सदस्य के पदों पर नियुक्ति में दोनों मंडलों गढ़वाल व कुमाऊं को साधने की कोशिश की गई है। सरकार ने चुनाव से ठीक पहले यह कदम उठाया है। यही वजह है कि दायित्व वितरण के इस आदेश को धामी सरकार के पूर्व मंत्री आर्य की रणनीतिक काट के तौर पर देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments