Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचेन लूट की पांच घटनाओं के 24 घंटे बाद भी लुटेरे पुलिस...

चेन लूट की पांच घटनाओं के 24 घंटे बाद भी लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से दूर, नाकाबंदी के बावजूद नहीं चढ़े हत्थे

देहरादून: जिले में महिलाओं से चेन लूट की पांच घटनाओं को अंजाम देने वाले लुटेरे 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की ओर से डोईवाला से लेकर सहसपुर तक पूरी नाकाबंदी की हुई थी।

हर बाइक सवार को रोककर उसकी तलाशी ली जा रही थी, लेकिन लुटेरों के पुलिस के हाथ न चढ़ने से कहीं न कहीं पुलिस की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

किसी भी तरह लुटेरों का पता करें : एसएसपी

पुलिस सूत्रों की मानें तो लुटेरों की अंतिम लोकेशन सेलाकुई ही आई है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि लुटेरे अब भी शहर में हो सकते हैं। दूसरी ओर एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी तरह लुटेरों का पता करें।

केवल सीसीटीवी फुटेज ही खंगालती रही पुलिस

पुलिस की कार्रवाई पर यहां भी सवाल उठ रहे हैं कि हर्रावाला, रायपुर और पटेलनगर में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद भी पुलिस ने अलर्ट जारी नहीं किया और लुटेरे कैंट और प्रेमनगर में भी चेन लूट की घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से निकल गए। इसके बाद उन्होंने सेलाकुई में चेन लूटी तब तक पुलिस केवल सीसीटीवी फुटेज ही खंगालती रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments