Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधचोरों ने दिनदहाड़े रिटायर्ड फौजी के घर को खंगाल ले गए नगदी...

चोरों ने दिनदहाड़े रिटायर्ड फौजी के घर को खंगाल ले गए नगदी और जेवरात

चोरों ने दिनदहाड़े रिटायर्ड फौजी का बंद घर खंगाला Dehradun News
देहरादून। विकासनगर कोतवाली के बादामावाला शिव मंदिर के पास चोरों ने दिनदहाड़े रिटायर्ड फौजी के बंद घर को खंगाल दिया। इस दौरान घर से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी ले गए।

बादामावाला शिव मंदिर के पास हिमजन कल्याण सभा अध्यक्ष जगदीश चंद के बेटे पंचम सिंह का घर है। पंचम सिंह सेना से रिटायर होने के साथ ही वर्तमान में हाईडिल में कार्यरत हैं। दिन के समय पंचम सिंह परिवार के साथ ससुराल लक्ष्मीपुर गए थे।

इसी बीच चोरों ने बंद घर देखकर घर के पीछे के गेट पर लगा प्लास्टिक काटा और अंदर हाथ देकर दरवाजा खोला। इसके बाद चोरों ने अंदर घुसकर सभी कमरे खंगाले और नगदी व जेवरात ले गए। जब वह घर वापस लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा मिला।

पीड़ित ने बताया कि चोर घर के अंदर से चार हजार रुपये के आसपास नकदी, दो सोने के सेट, तीन सोने की अंगूठी, सोने का मांग टीका, मंगलसूत्र, गले की सोने की चेन चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर एसएसआइ गिरीश नेगी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। एसएसआइ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments