Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डछह माह बाद आज से खुला पब्लिक के लिए गांधी पार्क

छह माह बाद आज से खुला पब्लिक के लिए गांधी पार्क

देहरादून।  कोरोना काल के बीच छह महीने बाद गुरुवार से गांधी पार्क पब्लिक के लिए खोल दिया गया। हालांकि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही पार्क में लोगों को इंट्री दी जा रही है। पार्क खुलने के बाद लोग वहां मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे। मेयर सुनील उनियाल गामा भी लोगों से मिलने पार्क में पहुंचे।

मेयर सुनील उनियाल गामा ने पार्क का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुरुवार से पार्क खोलने के निर्देश दिए। साथ ही पार्क में सैनिटाइजेशन और फॉगिंग कराई। मेयर गामा ने बताया कि शुरुआत में ट्रायल के तौर पर रोजाना सुबह पांच से आठ बजे तक खोला जाएगा।

कुछ दिन स्थिति को देखने के बाद शाम को भी पार्क में इंट्री दी जाएगी। कोरोना लॉकडाउन के चलते दून के सबसे बडे़ गांधी पार्क को मार्च के अंतिम सप्ताह में बंद कर दिया गया था। मेयर के निर्देश पर बीते एक सप्ताह से पार्क की सफाई का काम चल रहा था। पार्क के गेट पर दो गार्ड तैनात करने सैनिटाइजर मशीन लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

ओपन जिम और चिल्ड्रेन पार्क रहेगा बंद
मेयर गामा ने बताया कि गांधी पार्क में अभी केवल मॉर्निंग वॉक करने वाले ही जा सकेंगे। ओपन जिम और चिल्ड्रन पार्क को अभी शुरू नहीं किया जाएगा। स्थिति सामान्य होने पर ही इन दोनों को शुरू किया जाएगा।

म्यूजिकल फाउंटेन तैयार

गांधी पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन बनकर तैयार हो गया है। अमृत योजना के तहत लगे म्यूजिकल फाउंटेन में गढ़वाली-कुमाऊंनी गीतों के साथ ही देशभक्ति गीत बजेंगे। रंग-बिरंगी लाइट के बीच फव्वारा और संगीत लोगों को आकर्षित करेगा।

इसका ट्रायल सफल हो चुका है। अमृत योजना के तहत डेढ़ करोड़ की लागत से गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण किया गया है। बुधवार को मेयर सुनील उनियाल गामा ने म्यूजिकल फाउंटेन का निरीक्षण किया।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments