पिछले 6 सालों से उत्तराखंड पुलिस महकमे में कोई भर्ती नही निकली है जिससे पिछले काफी समय पुलिस सेना में भर्ती होने वाले उम्र दराज होने लग गये है।आज कमलेश भट्ट के नेतृत्व में सुल्तान सिंह पवार, रणबीर सिंह पवार एवं अन्य लोग आज पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक उत्तराखंड से पुलिस भर्ती के संदर्भ में मिले।
इस दौरान कमलेश भट्ट ने पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक को ज्ञापन सौंपकर पुलिस भर्ती को जल्द शुरू करवाने से लेकर आयु में छूट को बढ़ाने की मांग रखी। राज्य में पिछले छह साल से पुलिस भर्ती नहीं हुई है। कई अभ्यर्थी ऐसे हैं जो बिना पुलिस भर्ती के अवसर प्राप्त किए ओवरएज हो चुके हैं। उनको पुलिस भर्ती का अवसर कभी प्राप्त नहीं हुआ तो कमलेश भट्ट जी ने उन सभी अभ्यर्थियों की पीड़ा को समझते हुए पुलिस महा निरीक्षक को अवगत करवाया और ज्ञापन देकर इस पर विचार विमर्श करने के लिए कहा गया, ताकि सभी अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठा सकें।
छह साल से नहीं हुई पुलिस भर्ती,इंतजार में युवा हो रहे हैं ओवर ऐज
RELATED ARTICLES

