Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डछात्रसंघ चुनाव के दौरान हुए विवाद को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पुलिस...

छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुए विवाद को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पुलिस ने छीना पुतला

Congress workers protest regarding dispute case during student union elections Doiwala Rishikesh Uttarakhand

छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुए विवाद मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा की पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने से बच रही है।

पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस ने पुतला छीन लिया। इसके बाद कार्यकर्ता कोतवाली के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस काफी देर तक कार्यकर्ताओं को समझाया, जिसके बाद कोतवाली से कोतवाली से कुछ दूर जाकर पुतला फूंका।

छात्र संघ चुनाव के दौरान कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष और भाजपा से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया था, जिसको लेकर दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी थी। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी प्रदेश सचिव सागर मनवाल शुभम गौरव मल्होत्रा, रश्मि देवरानी मोहम्मद अकरम करतार सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments