Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनजनरल-ओबीसी कर्मी पहुंचे भाजपा अध्यक्ष के आवास पर, सीएम रावत को फोन...

जनरल-ओबीसी कर्मी पहुंचे भाजपा अध्यक्ष के आवास पर, सीएम रावत को फोन कर की वार्ता

हल्द्वानी। जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले हड़ताली कर्मी गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के आवास पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि दो मार्च से हड़ताल के बावजूद सरकार उनकी मांगों को लेकर सुध नहीं ले रही। जिसके बाद भाजपा अध्यक्ष भगत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर वार्ता भी की।

प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर पिछले दस दिन से जनरल-ओबीसी वर्ग के कर्मचारी व अफसर कामकाज छोड़ हड़ताल में शामिल हो चुके हैं। हड़ताल की वजह से आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि तीस से अधिक विभागों के लोग इसमें शामिल है। वहीं, गुरुवार सुबह मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला की मौजूदगी में हड़तालियों ने भगत से मुलाकात कर अपनी मांग रखी। कहा कि सरकार द्वारा उपेक्षा करने से जनरल-ओबीसी वर्ग के लोग परेशान है। हालांकि सीएम से फोन पर वार्ता होने पर सभी लौट आए। जिसके बाद दोबारा लोक निर्माण विभाग के परिसर में धरना शुरू हो गया।

बिजली, पानी और स्वास्थ्य विभाग ने दी राहत

12 मार्च से अति आवश्यकीय सेवाओं में शामिल जल संस्थान, ऊर्जा निगम व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों को भी हड़ताल में शामिल होना था, लेकिन अभी यह लोग हड़ताल में नहीं जुटे। इससे आम लोगों को भी राहत मिल गई। हालांकि एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि दो घंटे के लिए वह हड़ताल में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments