Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधजमीन धोखाधड़ी में उद्योगपति सुधीर विंडलास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जमीन धोखाधड़ी में उद्योगपति सुधीर विंडलास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

देहरादून। जोहड़ी गांव में दूसरे व्यक्ति की जमीन हड़पने के मामले में राजपुर थाना पुलिस ने उद्योगपति सुधीर विंडलास के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कब्जा लिया। जमीन के मालिक ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

थानाध्यक्ष मोहन सिंह के अनुसार, संजय सिंह निवासी वसंत विहार ने एसएसपी से शिकायत की कि उनकी माता ओमवती व उनके नाम पर जोहड़ी गांव में करीब 20 बीघा जमीन है। इस पर सुधीर विंडलास की नजर थी। वर्ष 2009 में सुधीर विंडलास ने संजय से संपर्क कर कहा कि यह जमीन उसे बेच दे, लेकिन संजय ने जमीन बेचने से मना कर दिया। इसके कुछ दिन बाद पता चला कि सुधीर विंडलास ने कर्मचारियों के साथ मिलकर जमीन को अपने परचेज मैनेजर के नाम दर्ज करवा दी। विक्रयपत्र में जितने पक्षकार व गवाह हैं, वह सुधीर विंडलास के नियमित कर्मचारी हैं। विक्रय पत्र में जिसे ओमवती होना बताया गया है, वह सुधीर विंडलास के चालक की माता हैं।

शिकायतकर्त्‍ता ने बताया कि आरोपित पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का भी आरोप है। जिसमें पूर्व में आइएसटी में आरोपित को दोषी पाया गया था, लेकिन ऊंची पहुंच होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया। तहरीर के आधार पर एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि सुधीर विंडलास और रवि दयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments