Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर...

जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर जल्द भाजपा मे शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि पार्टी के रवैये से किशोर उपाध्याय काफी समय से नाराज चल रहे थे। जिसके बाद वे भाजपा नेताओं से मिलते भी नजर आये और किशोर के भाजपा में जाने की हलचल तेज हुई। यह कई बार हो चुका है कि किशोर उपाध्याय अपनी पार्टी के नेताओं पर सवाल खड़े कर चुके हैं जिसे भारतीय जनता पार्टी को बल मिल रहा था। जिसको देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से कार्यमुक्त कर दिया। किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने को लेकर कई बातें सामने आ रही है। सूत्रों से बताया यह भी कहा जा रहा है कि उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने उनसे टिकट को लेकर फोन पर वार्ता की जिसमें किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस से चुनाव लड़ने को लेकर साफ इंकार कर दिया जिसके बाद पार्टी ने उन्हे सभी पदों से कार्य मुक्त किया।

आपको बता दें कि अगर भाजपा किशोर उपाध्याय को पार्टी में शामिल करती है और टिहरी सीट से उन्हे टिकट देती है तो इससे सिटिंग विधायक डॉ. धन सिंह नेगी की फजीहत हो सकती है और उनके कार्यकाल पर कई सवाल खड़े हो सकते है । जिससे पार्टी को चुनाव के समय नुकसान भी हो सकता है। किशोर के भाजपा में शामिल होने के खबरों के बाद टिहरी विधायक धन सिंह नेगी देहरादून में डेरा डाले हुए हैं।

 

 

कल उनका एक वीडियो भी सामने आया जिसमें वे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर गुफ्तगू करते दिखे। इस वक्त भाजपा के अन्य सिटिंग विधायक भी इस दौरान मौजूद थे जिनपर टिकट को लेकर तलवार लटकी हुई है। इससे टिकट को लेकर विधायक धन सिंह नेगी की मुश्किलें बढ़ी हैं। और अगर ऐसा होता है तो पार्टी के अंदर अंतरकलह हो सकता है। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या किशोर भाजपा में शामिल होते हैं और अगर भाजपा उन्हे शामिल करती है तो किन शर्तों पर शामिल करती है। इससे क्या पार्टी के अंदर फर्क पड़ेगा यह देखने वाली बात होगी। अभी सिर्फ चर्चाएं जारी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments