Wednesday, April 29, 2026
Homeदेहरादूनजिला प्रशासन अलर्ट मोड में, ऑरेंज अलर्ट के बीच डीएम ने व्यवस्थाओं...

जिला प्रशासन अलर्ट मोड में, ऑरेंज अलर्ट के बीच डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिले में मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और यात्रा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यात्रा मार्गों, संवेदनशील स्थानों और मौसम की स्थिति की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगरानी प्रणाली और सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए 24 घंटे सतर्क रहना अनिवार्य है। उन्होंने एसओएस कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की और सूचना के तेज व सटीक आदान-प्रदान पर जोर दिया।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा या आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए सिस्टम को और प्रभावी बनाया जाए। साथ ही 24 घंटे निगरानी बनाए रखने और हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments