Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनजिलाधिकारी की पहल पर ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय में मॉडल टीकाकरण कक्ष...

जिलाधिकारी की पहल पर ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय में मॉडल टीकाकरण कक्ष तैयार

देहरादून– जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में लगातार सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जून माह में किए गए औचक निरीक्षण के बाद ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय में मॉडल टीकाकरण कक्ष का कार्य तेजी से पूर्ण किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा टीकाकरण कक्ष में भीड़ और अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की गई थी। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल की तर्ज पर उप जिला चिकित्सालय में भी आधुनिक, वातानुकूलित और सुविधाजनक टीकाकरण कक्ष विकसित करने के निर्देश दिए थे। प्रशासन की सक्रियता का परिणाम यह रहा कि निरीक्षण के अगले ही दिन कार्य प्रारंभ कर दिया गया और अब यह कार्य पूर्ण हो चुका है।

टीकाकरण कक्ष में विशेष सुविधाएं

  • वातानुकूलित कक्ष (एसी)

  • महिलाओं और बच्चों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था

  • बच्चों के अनुरूप सजावट एवं मनोरंजन सुविधाएं

  • अलग पंजीकरण काउंटर

  • बढ़ाए गए दवाई वितरण काउंटर, जिससे मरीजों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी

जिलाधिकारी सविन बंसल समय-समय पर सरकारी चिकित्सालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत को परख रहे हैं। उनका स्पष्ट निर्देश है कि स्वास्थ्य सेवाएं आमजन तक त्वरित, प्रभावी और सम्मानजनक रूप में पहुंचे।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन के समन्वय से यह कार्य एक मॉडल पहल बन गया है, जिसे भविष्य में अन्य चिकित्सा इकाइयों में भी अपनाया जा सकता है। स्थानीय जनमानस ने इस पहल की सराहना की है और इसे जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments