Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजिलों के साथ साथ शासन में होने जा रहा बड़ा फेरबदल

जिलों के साथ साथ शासन में होने जा रहा बड़ा फेरबदल

देहरादून –उत्तराखंड में आखिरकार ब्यूरोक्रेसी में बडे फेरबदल की तैयाारी अंतिम दौर में पंहुच चुकी है। सूत्रों की मानें तो देहरादून,हरिदार,पिथौरागढ,टिहरी बागेश्वर,उधमसिंहनगर जैसे जिलो में बडे फेरबदल की तैयारी है। जानकार इशारा कर रहे है कि पहली सूची सचिवालय में सचिव स्तर की जारी होने जा रही है जिसमे कृषि समेत कई विभागों के सचिव बदले जा सकते हैं।इसके ठीक बाद अगले 48 घंटो में जिले में फेरबदल की तैयारी। बीते 15 दिनों से जारी चर्चायें वार्ता अब समाप्त हो चुकी है । गढवाल मंडल के एक बडे जिले में बडा फेरबदल होगा ज्बकि दूसरे छोटे जिले में बडा परिवर्तन सरकार ने फिलहाल टाल दिया है। कुमाऊं मंडल के बडे जिले में बडा फेरबदल तय है ज्बकि पहाड के जिलो में भी सरकार बडा निर्णय़ लेने जा रही है। सूत्र बताते है कि गढवाल मंडल के एक बडे जिले में एक अफसर के नाम का अधिक दबाव होना वहाँ जिलाधिकारी स्तर पर कोई फेरबदल न होने का कारण बन सकता है वहीं तमाम प्रयास कर चुके एक आईपीएस को फिलहाल जिले का मोह छोडना पडेगा। सूत्र बताते है कि प्रदेश के एक बडे जिले में डीआईजी ( पहले से प्रमोट) को लाने की शुरुआती चर्चा पर ही  शासन का ब्रेक लग गया है। बरहाल चर्चायें अब खत्म होती नजर आ रही है। गढवाल मंडल के बडे जिले में प्रमोटी आईएएस अफसर का नाम सबसे आगे चल रहा है। ज्बकि पहाड में तैनात आईएएस दंपत्ति को सरकार अहम जिम्मेदारी दे सकती है। सचिवालय में कई दिनों से साइड लाइन चल रहे एक अफसर अहम पोस्टिंग पाने के कगार है,ज्बकि सरकार स्वास्थ्य जैसे महकमे को लेकर अहम निर्णय करने जा रही है। सरकार जिलो में जिलाधिकारीयों को जनता के प्रति और अधिक जवाबदेह व उपलब्धता को प्राथमिकता देगी। ये जानकारी सिर्फ चर्चाओं के आधार पर है अंतिम निर्णय सरकार का आदेश के रूप में सामने आयेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments