Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजेपी नड्डा ने पार्टी के विभाग प्रमुखों से किया संवाद

जेपी नड्डा ने पार्टी के विभाग प्रमुखों से किया संवाद

देहरादून। उत्तराखंड प्रवास के तीसरे दिन रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के विभाग प्रमुखों को उनके दायित्वों का बोध कराया। बीजापुर गेस्ट हाउस में विभागों और कार्यालयों की समीक्षा बैठक में उन्होंने विभाग प्रमुखों से संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली। साथ ही उन्हें विभागों के दायित्व का भान कराने के अलावा विभागो के महत्व और उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विभाग प्रमुखों को रचनाधर्मिता के साथ कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दून के तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पदाधिकारियों से मुलाकात कर जलपान ग्रहण किया। साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके बाद वे बीजापुर अतिथि गृह के लिए रवाना हो गए। अतिथि गृह पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।    

जेपी नड्डा अब दोपहर सवा दो बजे वह कांवली रोड स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र शास्त्रीनगर में बूथ समिति की बैठक ली। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का साढ़े तीन बजे से आइआरडीटी सभागार सर्वे चौक से बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअली संवाद का कार्यक्रम है। शाम सवा पांच बजे वह बीजापुर गेस्ट हाउस में पार्टी के सोशल मीडिया के स्वयंसेवकों की बैठक को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments