विकासनगर। जौनसार बावर और पछवा दून क्षेत्र में भूस्खलन के चलते 15 मोटर मार्ग बंद है। इसमें कई मार्ग ऐसे हैं जो पिछले 1 हफ्ते से बंद चले आ रहे हैं, जिन्हें संबंधित विभागों के अधिकारी खोलने में असक्षम साबित हो रहे, जिसके चलते 100 से अधिक गांव के ग्रामीणों की दुश्वारियां बड़ी हुई है। लोनिवि सहिया के तीन, चकराता के 7, पीएमजीएसवाई के 4, निर्माण खंड का 1 मार्ग बंद है।

