Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजौलीग्रांट एयरपोर्ट तिराहे के समीप हौंडा सिटी कार में लगी आग, बाल...

जौलीग्रांट एयरपोर्ट तिराहे के समीप हौंडा सिटी कार में लगी आग, बाल बाल बचे तीन सवार

देहरादून। देहरादून में जौलीग्रांट एयरपोर्ट तिराहे के पास ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी। कार में आग देखकर लोग रुककर वीडियो बनाने लगे। सूचना पाकर जौलीग्रांट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

बता दें कि कार ऋषिकेश से देहरादून की ओर आ रही थी। इस दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट तिराहे के पास कार में भीषण आग लग गई। जिस कारण वहां काफी लोग रुक गए। चौकी इंचार्ज मुकेश डिमरी ने बताया कि ऋषिकेश से देहरादून की ओर आ रही हौंडा सिटी कार में तीन लोग सवार थे। तीनों ही ऋषिकेश के निवासी हैं। रानीपोखरी के पास गाड़ी में पिछले हिस्से में हल्का धुआं उठ रहा था। जिस पर लोगों ने इशारे से धुआ निकलने की बात वाहन चालक को बतायी। जैसे ही वाहन चालक ने कार रोक कर साइड में खड़ी की, तुरंत कार में आग लग गयी। गनीमत रही कि आग लगने से पहले कार सवार तीनों लोग सुरक्षित कार से बाहर आ चुके थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments