Tuesday, March 10, 2026
Homeदेहरादूनटिहरी से सब्‍जी बेचने हरिद्वार पहुंचे किसान का नकदी से भरा बैग...

टिहरी से सब्‍जी बेचने हरिद्वार पहुंचे किसान का नकदी से भरा बैग उड़ाया

देहरादून। टिहरी से सब्जी बेचने हरिद्वार पहुंचे एक किसान से बाइक सवार बदमाशों ने नकदी से भरा बैग उड़ा लिया। बैग में किसान के 72 हजार रुपये थे। पुलिस ने उनकी तलाश की पर कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव रौतू की बेली, थत्यूड़ जिला टिहरी गढ़वाल निवासी महेंद्र किसान हैं। वह टिहरी से सब्जी बेचने के लिए शनिवार की रात हरिद्वार आये था।

यहां ज्वालापुर सब्जी मंडी में आढ़ती को सब्जी बेचने पर उनको 72 हजार रुपये मिले। रात ज्यादा होने पर वह हरिद्वार ही ठहर गए। रविवार की सुबह वह घर लौट रहे थे। सब्जी मंडी से रोडवेज बस अड्डे जाने के लिए ई -रिक्शा में बैठे। ज्वालापुर आर्यनगर चौक के पास पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनके हाथ से बैग झपटकर फरार हो गए। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से टप्पेबाजों का हुलिया पता किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments