Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डठंड ने अपने तेवर दिखाने किए शुरू, दून में 7.7 डिग्री...

ठंड ने अपने तेवर दिखाने किए शुरू, दून में 7.7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा

वैसे तो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तराखंड में नहीं दिख रहा है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय नहीं होने के बावजूद ठंड ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की रात में राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान पंतनगर में 5.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो कम था।

राजधानी दून में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। दूसरी ओर मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होगी, जिसके चलते ठंडक पड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक 15 दिसंबर के बाद ठंडक के जोर पकड़ने के पूरे आसार हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments