Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनठंड ने बढ़ाई मुश्किलें: पहाड़ों पर हिमपात के आसार, मैदानी क्षेत्रों में...

ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें: पहाड़ों पर हिमपात के आसार, मैदानी क्षेत्रों में येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में ठंड चरम पर है, जहां कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। पाले और घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज आंशिक बादल छाए रहने के साथ ऊंची चोटियों पर हल्की हिमपात की संभावना जताई गई है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने और कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आज प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। राजधानी देहरादून में भी आंशिक बादल रहने के साथ सुबह और देर रात मध्यम से घना कोहरा छाने के आसार हैं।

इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में पाले को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को विशेष रूप से रात के समय यात्रा से बचने की सलाह दी है और आवश्यक सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments