Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनडाक सेवा बस के ब्रेक हुए फेल, चालक की सूझबूझ ने बचाई...

डाक सेवा बस के ब्रेक हुए फेल, चालक की सूझबूझ ने बचाई यात्रियों की जान 

ऋषिकेश। यातायात परिवहन कंपनी की हरिद्वार और उत्तरकाशी के बीच संचालित होने वाली डाक सेवा बस का ऋषिकेश में अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए बस को पास ही के डिवाइडर से टकरा दिया। गनीमत रही कि इस दौरान बस में बैठे किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। 

जानकारी के मुताबिक यातायात परिवहन कंपनी की बस सुबह करीब छह बजे हरिद्वार से ऋषिकेश के लिए चली थी। यहां से डाक और यात्री लेकर इस बस को उत्तरकाशी के लिए जाना था। जब यह बस नगर निगम के पास लोक निर्माण विभाग तिराहे के समीप पहुंची तो सामने से आ रहे एक स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में बस चालक गंगाराम 56 वर्ष निवासी पौड़ी ने ब्रेक मार दिया, लेकिन ब्रेक लगा नहीं। 

चालक को समझते देर न लगी कि ब्रेक फेल हो गई है और उसने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बस को सामने सड़क के बीच सीमेंट के डिवाइडर से टकरा दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि डिवाइडर का एक हिस्सा टूटकर आगे खिसक गया। बस का अगला हिस्सा डिवाइडर में फंस गया।

सभी यात्री सकुशल हैं, जो यहां से तिपहिया वाहन के जरिए चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड तक पहुंचे। बस डिवाइडर पर फंसी हुई है, जिस कारण उसे अभी तक हटाया नहीं जा सका है। गनीमत रही थी उस वक्त इस सड़क पर ट्रैफिक नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments