Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डडाक्टरों ने किया हड़ताल का एलान,चरमरा सकती है स्वास्थ्य व्यवस्था। 

डाक्टरों ने किया हड़ताल का एलान,चरमरा सकती है स्वास्थ्य व्यवस्था। 

उत्तराखंड कि डाक्टर ने कल से हड़ताल का ऐलान कर दिया है सवाल ये है कि एमबीबीएस डाक्टर और आयुष डाक्टर भला क्यों आमने सामने है जबकि दोनों का पेशा एक है और दोनों ही वर्ग सिर्फ मरीजों का इलाज करते हैं बहरहाल डाक्टर की  हड़ताल से क्या नतीजा निकलता है ये तो आने वाले वक्त में पता चलेगा लेकिन डॉक्टर की हड़ताल से एक बात तो साफ है कि आने वाले दिनों में आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है ।उत्तराखंड में एक बार फिर डॉक्टर हड़ताल पर जाने वाले हैं यानी अब एक बार फिर आने वाले दिनों में मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है  दरअसल एमबीबीएस डॉक्टर एसोसिएशन ने कल से हड़ताल का ऐलान कर दिया है उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती है  तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। दरअसल उत्तराखंड में आयुष डॉक्टरों को सरकार ने सर्जरी करने की अनुमति दे दी है जिसको लेकर एमबीबीएस डॉक्टर विरोध कर रहे हैं और उनका कहना है कि आयुष डॉक्टर कि जो पढ़ाई की जाती है उसमें वह इतने क्वालीफाई नहीं होते हैं कि सर्जरी कर सकें इसलिए आयुष डॉक्टरों को सर्जरी करने का कोई अधिकार नहीं है और इसी के खिलाफ एमबीबीएस डॉक्टर्स की एसोसिएशन विरोध कर रही है और सरकार को अपना फैसला वापस लेना होगा तभी जाकर हड़ताल खत्म की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments