Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डडीएवी कॉलेज में छात्रों पर मुकदमे के खिलाफ आंदोलन शुरू

डीएवी कॉलेज में छात्रों पर मुकदमे के खिलाफ आंदोलन शुरू

डीएवी कॉलेज में छात्रों पर मुकदमे के खिलाफ आंदोलन शुरू

देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में फीस ऑफलाइन करने के लिए तालाबंदी करने वाले छात्रों के खिलाफ हुए मुकदमों के विरोध में छात्र संगठनों ने आंदोलन शुरू कर दिया। सोमवार को छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. केआर जैन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गेट पर धरना दिया। उनका आरोप है कि कॉलेज में तानाशाही चल रही है जबकि छात्रों को अपनी मांगे रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन डीएवी कॉलेज में छात्रसंघ ना होने के कारण छात्रों की आवाज दबाई जा रही है। आवाज उठाने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई और मुकदमे करवाए जा रहे हैं । जो कि गलत है। अगर छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस ना हुए तो प्रदेश भर के छात्र संगठन और छात्र सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments