Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डडॉगी का इलाज करवाने आई महिला दून में फंसी, पुलिस ने टैक्सी...

डॉगी का इलाज करवाने आई महिला दून में फंसी, पुलिस ने टैक्सी की व्यवस्था कर उन्हें पहुंचाया घर

देहरादून। डॉगी का इलाज करवाने टिहरी से देहरादून पहुंची एक महिला पैसे खत्म होने के कारण दून में ही फंस गई। पुलिस ने वाहन की व्यवस्था कर महिला को उसके घर भिजवाया। आइएसबीटी चौकी इंचार्ज दीपक धारीवाल ने बताया कि बुधवार देर रात्रि एक महिला अनवेषा सिंह पत्नी आशीष राठौर निवासी भोपाल मध्य प्रदेश हाल निवासी बी पुरम टिहरी जिनके साथ छोटा बच्चा कुशाग्र प्रताप सिंह भी था, पुलिस चौकी पहुंची।

महिला ने बताया कि वह भोपाल मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं, तथा वर्तमान समय में बी पुरम टिहरी में रहती हैं। वह टिहरी से डॉगी के उपचार के लिए देहरादून आई थी जहां पर डॉगी का उपचार के उपरांत उनके द्वारा डॉगी का फीड लिया गया। डॉगी का उपचार व फीड लेने के बाद उनके पास सारे पैसे समाप्त हो चुके थे तथा दिल्ली से उनके परिवार जन उन्हें लेने के लिए देहरादून आ रहे थे, जिनका ऋषिकेश में कोविड-19 टेस्ट किए जाने पर पॉजिटिव आए हैं। जिस कारण उनके परिजन उन्हें लेने देहरादून आईएसबीटी बस अड्डा नहीं आ पाए तथा उनके पास पैसे भी नहीं है।

महिला को क्षेत्र की जानकारी नहीं थी ना ही उनके पास होटल में ठहरने या गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैसे थे। साथ में छोटा बच्चा भी था महिला के स्वजनों से संपर्क कर जानकारी दी गई तो मामला सही पाया गया । देहरादून से टिहरी गढ़वाल के लिए कोई भी बस सेवा उपलब्ध नहीं थी जिस कारण महिला को उसके घर पहुंचाने के लिए टैक्सी उपलब्ध कराई। महिला व उनके बच्चे को सकुशल टिहरी पहुंचाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments