डॉल्फिन संरक्षण और रेस्क्यू कार्यों को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। भारतीय वन्यजीव संस्थान से देश की पहली विशेष डॉल्फिन रेस्क्यू एंबुलेंस को जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एंबुलेंस अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस है, जिससे रेस्क्यू किए जाने वाले डॉल्फिन के स्वास्थ्य की मौके पर ही जांच और उपचार संभव हो सकेगा।
इस विशेष एंबुलेंस में एक्स-रे, ईसीजी, ब्लड एनालिसिस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा डॉल्फिन को सुरक्षित ले जाने के लिए स्ट्रेचर, 500 लीटर पानी की टंकी और शॉवर की व्यवस्था भी की गई है, ताकि जलीय जीव को लगातार नम रखा जा सके। एंबुलेंस में पशु चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रहेगी, जो जरूरत पड़ने पर तत्काल इलाज करेगी।
टीएस फाउंडेशन इंडिया की बायोलॉजिस्ट सुप्रिया दत्ता ने बताया कि उनकी संस्था डॉल्फिन, घड़ियाल समेत अन्य जलीय जीवों के संरक्षण और अध्ययन के क्षेत्र में काम कर रही

