Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डडोईवाला में युवती की मौत के मामले में तनाव की स्थिति, भीम...

डोईवाला में युवती की मौत के मामले में तनाव की स्थिति, भीम आर्मी कार्यकर्ता पहुंचे, पुलिस बल तैनात

डोईवाला : देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में युवती की मौत के मामले में तनाव की स्थिति है। जिसे देखते हुए हर्रावाला पुलिस चौकी में भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं मृतक युवती के घर पर स्‍थानीय लोगों का जमावड़ा लगा रहा। ये लोग युवती की मौत के जिम्‍मेदार लोगों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

हरिद्वार क्षेत्र से विधायक मोहम्मद शहजाद के अलावा सैकड़ों की संख्या में बसपा औरर भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे हैं। वहीं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण के आने की भी चर्चा।

वहीं हरिद्वार से आ रहे समर्थकों को लालतप्पड़ पुलिस चौकी के समक्ष रोक दिया है। लालतप्पड़ पर लगभग 40 गाड़ियां रोकी गई हैं। जिसमें 200 के लगभग कार्यकर्ता मौजूद हैं।

बता दें कि पिटाई के बाद युवती कई दिनों से बीमार चल रही थी। इस दौरान अस्‍पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद उसके स्‍वजन व अन्‍य लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments