Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतड़के अनुष्का संग सैर पर निकले विराट, एक झलक पाने को लगी...

तड़के अनुष्का संग सैर पर निकले विराट, एक झलक पाने को लगी फैंस की भीड़

ऋषिकेश: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का इन दिनों योगनगरी ऋषिकेश में हैं।

बता दें कि सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी मां सरोज कोहली और पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के ऋषिकेश स्थित आश्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर 20 मिनट तक ध्यान लगाया।

वह व्यस्ततम जिंदगी से सोमवार को यहां गंगा तट पर आश्रम परिवार के बीच पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज के आश्रम में वह सोमवार की शाम से रुके हैं। 

मंगलवार की सुबह करीब 4:30 बजे विराट कोहली अनुष्का के साथ गंगा तट पर स्थित आस्था पथ पर सुबह की सैर के लिए निकले। सुबह-सुबह भ्रमण पर आने वाले कुछ लोग ने उन्हें पहचान लिया। इस दौरान आसपास विराट के आगमन की खबर फैल गई। करीब एक घंटा आस्था पथ पर घूमने के बाद विराट और अनुष्का आश्रम में लौट आए। सुबह 7:00 बजे आश्रम के योगा हॉल में दोनों ने योग किया। योग प्रशिक्षक इनके साथ ही यहां आए हुए हैं। वहीं विराट और अनुष्‍का के आगमन के बाद स्वामी दयानंद आश्रम के आसपास प्रशंसकों की संख्या बढ़ने लगी है, जिसको देखते हुए यहां पर आश्रम के सुरक्षा गार्ड सहित पुलिस के जवान भी लगाए गए हैं।

मंगलवार दोपहर में विराट और अनुष्का आश्रम में संत महात्माओं को भंडारा कराएंगे। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के भी यहां पहुंचने की सूचना है। समूचे क्षेत्र से सड़क को यातायात के लिए सुलभ बनाया जा रहा है।

सोमवार को विराट कोहली परिवार के साथ यमकेश्वर ब्लाक स्थित मोहनचट्टी के एक रिसार्ट में रुके। जिसके बाद विराट, अनुष्का और उनकी मां सरोज ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे।

बता दें कि स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। उनसे मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री स्वयं यहां आए थे। बाद में स्वामी दयानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments