Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतापसी पन्नू समेत कई सितारों ने उत्तराखंड में डाला डेरा, जानिए किन...

तापसी पन्नू समेत कई सितारों ने उत्तराखंड में डाला डेरा, जानिए किन फिल्मों की हो रही शूटिंग

देहरादून। फिल्मों की शूटिंग के लिए मुफीद उत्तराखंड में एक बार फिर बालीवुड के बड़े स्टार पहुंचने लगे हैं। अभिनेत्री तापसी पन्नू, राधिका आप्टे, मधुरिमा राय, अभिनेता विक्रांत मैसी, करण वाडवानी, राहुल राय अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं।

नैनीताल, देहरादून और मसूरी में चल रही है शूटिंग

अभिनेत्री तापसी पन्नू जहां नैनीताल में फिल्म ‘ब्लर’ की शूटिंग कर रही हैं, वहीं अभिनेता विक्रांत मैसी और अभिनेत्री राधिका आप्टे देहरादून और मसूरी में फिल्म ‘फारेंसिंक’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं, देहरादून और मसूरी में ही फिल्म ‘काबुम’ की शूटिंग भी चल रही है। काबुम में अभिनेता राहुल राय, करण वाडवानी और अभिनेत्री मधुरिमा राय भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

महिला प्रधान फिल्म है तापसी की ‘ब्लर’

अभिनेत्री तापसी पन्नू महिला प्रधान फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। नैनीताल में शूट हो रही फिल्म ‘ब्लर’ की कहानी भी महिलाओं पर बेस्ड है। यह तापसी के प्रोडेक्शन हाउस की पहली फिल्म है। नैनीताल समेत उसके आसपास के इलाकों में फिल्म की शूटिंग हो रही है। यहां करीब 80 दिन फिल्म की शूटिंग होगी।

थ्रिलर मूवी है विक्रांत मैसी की फिल्म ‘फारेंसिक’

मसूरी और देहरादून में फिल्म ‘फारेंसिक’ की शूटिंग चल रही है। यह फिल्म थ्रिलर बेस्ड है। अभिनेता विक्रांम मैसी और अभिनेत्री राधिका आप्टे फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी की अलग-अलग लोकेशन में करीब चालीस दिन फिल्म की शूटिंग चलेगी।

तीन दोस्तों की कहानी है फिल्म ‘काबुम’

देहरादून और मसूरी में शूट हो रही फिल्म ‘काबुम’ तीन दोस्तों की कहानी है। फिल्म में अभिनेता राहुल राय, करण वाडवानी और अभिनेत्री मधुरिमा राय भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में कैरियर को लेकर युवाओं की तैयारियों को दिखाया गया है। किस तरह से युवा अपना स्टार्टअप बनाते हैं और उन्हें सफलता मिलती है या नहीं, यह इस फिल्म में दिखाया गया है।

स्थानीय कलाकारों को भी मिल रहा है मौका

इंस्प्रेशन ग्रुप के अतुल पैन्यूली ने बताया कि फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिल रहा है। इस फिल्म के लिए स्थानीय स्तर पर आडिशन हुआ था, जिसके बाद कलाकारों का चयन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments