Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतीरथ, निशंक, दुष्यंत और कौशिक करेंगे चुनाव प्रचार

तीरथ, निशंक, दुष्यंत और कौशिक करेंगे चुनाव प्रचार

देहरादून। आखिरी दिन भाजपा अपने कई महारथियों को मैदान में उतारेगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक आज सल्ट उपचुनाव के प्रचार में होंगे।

देहरादून पहुंचे भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दावा किया कि भाजपा सल्ट उपचुनाव भारी मतों से जीत रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने  विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे आम लोगों को फायदा मिला है।

सल्ट में मतदाताओं के रुझान से कार्यकर्ता उत्साहित

आयुष्मान योजना, एक रुपये में पानी कनेक्शन, स्वरोजगार से जुड़ी कई योजनाएं हैं, जिनसे लोग लाभांवित हैं। कहा कि सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहते हैं। सल्ट में मतदाताओं के रुझान से कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

उधर, मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बृहस्पतिवार को सल्ट जाएंगे। उनके साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री, पार्टी प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष भी होंगे। पूरे दिन मुख्यमंत्री वहां प्रचार करेंगे। चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments