Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतीर्थ नगरी के तीन पौराणिक शिवालयों में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने किया जलाभिषेक,...

तीर्थ नगरी के तीन पौराणिक शिवालयों में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने किया जलाभिषेक, देवस्थानम बोर्ड का विरोध

ऋषिकेश। उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर ऋषिकेश महानगर कांग्रेस ने क्षेत्र के तीन शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। इस दौरान पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ दौरे को आड़े हाथ लिया। उनका कहना है कि भाजपा सरकार ने देवस्थानम बोर्ड गठन कर तीर्थपुरोहितों के हक-हकूक पर कुठाराघात करने का काम किया है।

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केदारनाथ धाम की यात्रा पर आये, उन्होंने वहां पर आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण किया। पर, हकीकत ये है कि आपदा के बाद जबसे भाजपा सरकार आई है, तबसे केदारनाथ धाम के विकास के कार्य ठप पड़े हैं। इसके साथ ही भाजपा सरकार ने देवस्थानम बोर्ड का गठन कर तीर्थपुरोहितों के हक-हकूक पर भी कुठाराघात करने का काम किया है। इसी का विरोध करने के लिए उत्तराखंड के हर के हर जिले में शिवालय में जलाभिषेक किया गया।

इसी क्रम में ऋषिकेश महानगर क्षेत्र के तीन शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया की सबसे पहले कांग्रेस कार्यकर्त्ता ऋषिकेश के पौरणिक मंदिर श्री चंद्रेश्वर महादेव में एकत्रित होकर भोले के जयकारे के साथ मंदिर में जलाभिषेक को पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्त्ता पौराणिक मंदिर श्री सोमेश्वर महादेव पहुंचे। सभी ने एकत्र होकर जयकारों के साथ महादेव का जलाभिषेक किया। अंत में सभी कार्यकर्त्ता पौराणिक मंदिर वीरभद्र महादेव मंदिर पहुंचे। यहां विधि-विधान के साथ महादेव की पूजा और जलाभिषेक किया।

कार्यक्रम में पूर्व काबिना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, राजपाल खरोला, एआइसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला, लल्लन राजभर,विमला रावत, संजय भारद्वाज, परमेश्वर राजभर, दीनदयाल राजभर, राजकुमार तलवार, प्यारेलाल जुगलान, वेदप्रकाश शर्मा,विक्रम भंडारी, शुभम सारस्वत अशोक शर्मा, राहुल रावत, राजेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments