Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधतीर्थ नगरी हुई शर्मसार नवजात बच्ची को सड़क किनारे छोड़ कर फरार...

तीर्थ नगरी हुई शर्मसार नवजात बच्ची को सड़क किनारे छोड़ कर फरार हुए मां

तीर्थ नगरी ऋषिकेश हुई शर्मसार तीर्थ नगरी ऋषिकेश से शर्मसार घटना सामने आयी है। तीर्थ नगरी ऋषिकेश के नेपालीफार्म के पास सड़क किनारे एक नवजात बच्ची पड़ी मिली है। नवजात बच्ची को चीता पुलिस ने कल देर रात बजे गश्त के दौरान मिली है। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की सूचना रायवाला थाने को दी और वाहन मंगवाकर बच्ची को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची को जन्म के तुरंत बाद सड़क पर छोड़ दिया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि बच्ची को सड़क पर किसने फेंका है

आपको बता दें कि प्रदेश में आए दिन ममता को कलंकित और इंसानियत को शर्मसार करती घटनाएं सामने आ रही है। यहां कहीं न कहीं से नवजात बच्चों को जन्म के बाद फैंकने की खबरे आ रही है। कुछ की जान तो पुलिस और लोगों की सक्रियता से बच जाती है, लेकिन कई नवजात नजर में न आ पाने की वजह से दम तोड़ देते हैं। तीर्थ नगरी ऋषिकेश सटे रायवाला क्षेत्र में नेपालीफार्म के पास कल देर रात गश्त कर रहे चीता पुलिस के जवान को बच्ची की रोने की आवाज़ सुनाई दी। उन्होंने पास जाकर देखा तो सड़क किनारे चादर में लिपटी नवजात बच्ची थी। उन्होंने इसकी सूचना रायवाला थाने को दी और वाहन मंगवाकर बच्ची को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा।

राजकीय चिकित्सकों द्वारा बताया गया है कि बच्ची कुछ घंटे पहले जन्मी थी। बच्ची सड़क किनारे पड़ी ईंटो के पीछे रखी हुई थी। गश्ती टीम की सजगता से बच्ची की जान बच गई और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, चिकित्सकों ने बच्ची को पूरी तरह स्वस्थ बताया है। वहीं घटना से फिर सवाल खड़े हो गए हैं की आखिर किस तरह लोग नन्हे मासूमो को लावारिस छोड़ जाते हैं। आखिर ऐसी क्या मजबूरी हैं की दुनिया में आते ही उसे दुनिया में लाने वाले मां बाप ही उसे ऐसे फेंक देते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments