Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनतेज़ बारिश से ऋषिकेश-नीलकंठ मार्ग पर भूस्खलन, कार पर गिरा पत्थर; सभी...

तेज़ बारिश से ऋषिकेश-नीलकंठ मार्ग पर भूस्खलन, कार पर गिरा पत्थर; सभी यात्री सुरक्षित

ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह घट्टूघाड के पास बड़ा हादसा टल गया जब एक चलती कार के ऊपर अचानक पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिर गया। तेज बारिश के चलते हुए इस हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे।

थाना लक्ष्मण झूला प्रभारी संतोष पैथवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार बारिश के चलते नीलकंठ मार्ग पर कई स्थानों पर पत्थर गिर रहे हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात रोक दिया।

इस दौरान दो-तीन अन्य कारों पर भी छोटे-बड़े पत्थर गिरे, लेकिन इनमें भी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मौके पर पुलिस टीम और लोक निर्माण विभाग की टीम पहुंचकर मार्ग को साफ कराने और यातायात सुचारु करने में जुटी रही।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और अधिक सावधानी बरतें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments