Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डत्‍यूणी के चौसाल गांव में छानी में लगी आग, 68 बकरियां जिंदा...

त्‍यूणी के चौसाल गांव में छानी में लगी आग, 68 बकरियां जिंदा जली

विकासनगर। जौनसार-बावर के सीमांत त्यूणी तहसील क्षेत्र अंतर्गत चौसाल गांव के पास दो ग्रामीण पशुपालकों की छानी में आग लग गई। भीषण आग लगने से छानी के अंदर बंदी 68 बकरियां जिंदा जल गई। आगजनी की घटना से प्रभावित पशुपालकों को लाखों का नुकसान हुआ है। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। सूचना से राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश चंद जिनाटा गुरुवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। राजस्व पुलिस ने स्थानीय पशुपालक मोहन सिंह व सुंदर सिंह के छानी में आग लगने से 68 मवेशियों के मरने की पुष्टि की है। बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत होने से प्रभावित पशुपालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments