Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनथराली में शौर्य महोत्सव का शुभारंभ; सीएम ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि,...

थराली में शौर्य महोत्सव का शुभारंभ; सीएम ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

थराली क्षेत्र में तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव का शुभारंभ अमर बलिदानी भवानी दत्त जोशी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सेना के जवानों ने बैंड धुन बजाकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। मुंदोली राइडर्स क्लब ने मुंदोली से चेपड़ों तक साइकिल यात्रा कर शहीदों को नमन किया। देवाल की प्रसिद्ध धाविका सरोजिनी कोटेड़ी ने 26 किलोमीटर दौड़ लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और थराली विधायक भूपालराम टम्टा भी महोत्सव में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। कहा कि आज का भारत नया भारत है, जिसे सेना ने बनाया है। जो दुश्मन के घर में जाकर आतंकवादी को जवाब देता है। कहा कि पहले सेना को सामान ही नहीं मिलता था, लेकिन अब आधुनिक उपकरण दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी शहीद भवानी दत्त जोशी स्मृति स्थल पर शहीद भवानी दत्त जोशी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। महोत्सव में अमर बलिदानियों के परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments