Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदहेज की मांग पूरी न होने से नाराज पति ने तीन तलाक...

दहेज की मांग पूरी न होने से नाराज पति ने तीन तलाक बोलकर किया दूसरा निकाह

एक पति ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी के साथ मारपीट की। आरोप है कि पति ने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर तीन तलाक दे दिया। रायपुर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रायपुर एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि गुर्जरडेरा दो सौ बीघा रायपुर निवासी एक महिला का विवाह रूस्तम अली से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों के बाद से ही पति ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। रूस्तम पत्नी से दहेज की मांग कर रहा था।

महिला के विरोध करने पर रूस्तम ने उसके साथ दो अप्रैल को मारपीट की और अपने घर जाने की बात कही। कुछ देर के बाद रूस्तम ने तीन बार तलाक बोलकर तीन तलाक दे दिया और घर से चला गया। तीन अप्रैल को महिला अपने बच्चों समेत चाचा के घर बढ़कली चली गई। महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया।एसओ ने बताया कि रूस्तम के खिलाफ दहेज और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments