Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्र बीएसएफ संग साहसिक प्रशिक्षण लेंगे

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्र बीएसएफ संग साहसिक प्रशिक्षण लेंगे

देहरादून। नई दिल्ली स्थित सरकारी स्कूलों के 45 छात्र साहसिक प्रशिक्षण के लिए दून आए हैं। यहां सोमवार सुबह बीएसएफ इंस्टीटयूट आॅफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग में प्रशिक्षण शुरू हुआ। संस्थान के कमांडेंट महेश कुमार नेगी ने बताया कि यहां आए छात्र दिल्ली के 18 अलग-अलग सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के हैं। उन्हें 16 से बीस जनवरी तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ ही दून स्थित एफआरआई का भी भ्रमण कराया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान एडवेंचर खेलों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। बच्चों के साथ छह अध्यापक भी आए हैं। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट मनोज सुंदरियाल, डिप्टी कमांडेंट पीके जोशी, डिप्टी कमांडेंट हेमंत कोठियाल, डिप्टी कमांडेंट एसके त्यागी, सहायक कमांडेंट विकाश, मेडिकल अफसर डा. रोहित शामिल रहे। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments