Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदिल्ली बैठक से पहले इंदिरा ह्रदयेश का हरीश रावत पर बड़ा निशाना

दिल्ली बैठक से पहले इंदिरा ह्रदयेश का हरीश रावत पर बड़ा निशाना

कांग्रेस में लगातार बैठकों का दौर जारी है ऐसे में पिछले हफ्ते हुई दिल्ली में कांग्रेस की बैठक के बाद एक और बैठक शनिवार को आयोजित होने जा रही है दिल्ली में जिसमें भाग लेने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं हरीश रावत पहले से ही दिल्ली में है वहीं इंदिरा हृदय और प्रीतम सिंह भी दिल्ली कल बैठक के पहले पहुंच जाएंगे वही 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने के हरीश रावत के बयान को लेकर इंदिरा हृदयेश ने दो टूक शब्दों में कहा की कांग्रेस अपनी परंपरागत नीति से काम करेगी जो पार्टी का नियम होगा, उसी आधार पर कांग्रेस पार्टी अपना चेहरा घोषित करेगी। यह किसी के कहने या सुनने से नहीं होगा।

पार्टी आलाकमान जो आदेश देगा पार्टी के हर व्यक्ति को उस आदेश का पालन करना होगा। दिल्ली में कल कांग्रेस की एक बैठक होने जा रही है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष भी शामिल होने दिल्ली जा रही हैं। बताया जा रहा है कि 2022 में विधानसभा चुनाव की रणनीति को देखते हुए चर्चा की जा सकती है।चुनाव संचालन की कमान किस नेता को दी जाएगी और पार्टी की रणनीति क्या होगी, इस पर इस बैठक में विचार किया जा सकता है। हालांकि दिल्ली में किन किन मुद्दों पर चर्चा होगी, इस पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने अभी कुछ भी बोलने से इनकार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments